LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Parvati Bhole Shankar Se

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
पार्वती भोले शंकर से एक दिन पूछन लागी
भूल तो ना जाओगे हमको तुम हो प्रभु बैरागी
जैसे अमृत बांट दिया था जैसे लंका त्यागी
भूल तो ना जाओगे हमको तुम हो प्रभु बैरागी
केहते वेद पुराण सभी है शिव और शक्ति पूर्ण तभी है
रहे जो हर पल साथ में
रखना भोलेनाथ हमारा हाथ हमेशा हाथ में
रखना भोलेनाथ हमारा हाथ हमेशा हाथ में
शिव और शक्ति पूर्ण तभी है रहे जो हर पल साथ में
शिव और शक्ति पूर्ण तभी है रहे जो दोनों साथ में

बरसों व्रत रखे मैंने लाखों शिवलिंग है बनाए
मेरी भाग्य रेखा में है महादेवा तब तुम थे आए
मेरी हर एक सांस शिवाय मंतर यही है दोहराए
भोले ओम नमः शिवाय नमो शिव ओम नमः शिवाय
बागम भर धारी त्रिपुरारी होती है बस बात तुम्हारी
मेरी हर एक बात में
रखना भोलेनाथ हमारा हाथ हमेशा हाथ में
रखना भोलेनाथ हमारा हाथ हमेशा हाथ में

जन्म जन्म का साथ हमारा भोले भूल ना जाना
वचन दिए जो लेकर फेरे सातो वचन निभाना
धूप छाव वाले सब मौसम मेरे साथ बिताना
सदा सदा जो बरसाया है वही प्रेम बरसाना वही प्रेम बरसाना
हर युग में बस मेरे होना है शंकर महाराज भिगोना
करुणा की बरसात में
रखना भोलेनाथ हमारा हाथ हमेशा हाथ में
रखना भोलेनाथ हमारा हाथ हमेशा हाथ में

तुम शिव की शक्ति हो शिव तुम बिन सदा अधूरे
साथ तुम्हारा पाकर गौरी शंकर हुए हैं पूरे
अजर अमर है प्रेम हमारा सारी सृष्टि जाने
हम अपने आंगन की लक्ष्मी आए तुम्हें बनाने
मस्तक पे चंदा चमका के नंदी पे आसन सजवा के
शिवरात्रि की रात में
कल थे आज है कल भी रहेंगे गौरी शंकर साथ में
हाथ तुम्हारा सदा रहेगा भोलेनाथ के हाथ में
शिव और शक्ति पूर्ण तभी है रहे जो दोनों साथ में
रखना भोलेनाथ हमारा हाथ हमेशा हाथ में

WRITERS

Hansraj Raghuwanshi, Ravi Chopra

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other