LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Humko Tumse Pyaar Hua

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
शाम को देखा छत पर तुझको
जैसे रात में चांद खिला
दो नज़रें कुछ उलझी ऐसी
तार से जैसे तार मिला

हाथ उठाकर रब से मैने
तुझको दुआओं में मांगा
तुझको अपना ख्‍वाब बनाकर
साथ तेरे पहरो जागा

सुबह मिली तू बनके किरण
फिर से तेरा दीदार हुआ
दिल में जागा अपनापन
आँखों से इज़हार हुआ

फिर हम दोनो पास आए
चाहत का इकरार हुआ
हमको तुमसे प्‍यार हुआ
तुमको हमसे प्‍यार हुआ

हर परछाई जिस्‍म है तेरा
धूप मे खिलते रंग तेरा
तेरे बिना मैं भी तेरी गली में
फिरता हूँ मै संग तेरे

तू है ख्‍यालो का एक दरिया
तुझमें बहता जाऊँ मैं
बारिश सी तू बरसे मुझमें
तुझमे भीगा जाऊ मैं

डूब के तुझमे जब उभरा
पहलूँ में तुझको तब पाया
मुझपे बादल सा बिखरा
तेरे जुल्‍फों का साया

तेरे गले से लग के मैं
रूह तलक गुलजार हुआ
हमको तुमसे प्‍यार हुआ
तुमको हमसे प्‍यार हुआ

WRITERS

Shakeel Azmi

PUBLISHERS

Lyrics © Divo TV Private Limited, Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist