दिल से निकालूँ कैसे काँटे
तेरी ख़ुशबू अभी भी मुझे याद है
तुझे लिखूँ तो फ़िर रूह तेरी काँपे
तस्वीरें फ़िर क्यूँ रखीं बना के
मुझे राख़ में रख ले, पनाह दे
कभी आ के मुझे देना ना दिलासे
मैं करूँ तेरी बातें, करूँ तेरी बातें
दे-दे आ के राहतें, तू दे-दे आ के राहतें
मैं करूँ तेरी बातें, करूँ तेरी बातें
दे-दे आ के राहतें, तू दे-दे आ के राहतें
वो पा के मुझे क्यूँ तबाह है
तेरे जैसा तूझी को मिला है
ख़ुद को जाने ना, तू ही ख़ुदा है
आया दर तेरे, तू जा चुका है
जहाँ भी देखा मैंने पलकों को खोला भी ना
सपनों में आजा मेरे, बेचैनी मेरी ले जा
तू आए, बुझाए ये जलती सी शामें
जवाँ हों ये साँसें, जब तू आ के मुझे थामे
मैं करूँ तेरी बातें, करूँ तेरी बातें
दे-दे आ के राहतें,तू दे-दे आ के राहतें
मैं करूँ तेरी बातें, करूँ तेरी बातें
दे-दे आ के राहतें, तू दे-दे आ के राहतें