LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Baar Baar

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
रूह पे पर्दा तो करो, खुली किताब लगते हो
गिरे जो ज़ुल्फ़ें तो रात हो, उठें तो चाँदनी लगते हो
कश्मकश में कहे न सका
जो आज तुझे ये कहना है
बार-बार, बार-बार, इश्क़ तुम्हीं से करना है
बार-बार, बार-बार, इश्क़ तुम्हीं से करना है
है तू दरिया तो मुझे
तुझमें डूबते रहना है
बार-बार, बार-बार, इश्क़ तुम्हीं से करना है
तू ही तो जहाँ है मेरा
तू ही आसमाँ है मेरा
तेरे सिवा कुछ भी नहीं है
ख़्वाबों का मकान हे तू
उर्दू ज़ुबान है तू
मेरा सब जो भी है, तू ही है
पढ़ूँ तुझे ज़ुबानी
इतनी सी है कहानी
इश्क़ तेरे नाम से तो आना है
तू ही तो जहाँ है मेरा
तू ही आसमाँ है मेरा
तेरे सिवा कुछ भी नहीं है
क्या तमन्ना है तुम्हारी
क्या इरादा है मेरा
सब समझ में आ जाएगा जब
साथ दोगी तुम मेरा
उल्फ़तों की डोर से ही
इश्क़ बाँधा जाता है
रब के दर पर जाके ही तो
इश्क़ माँगा जाता है
सूफ़ियाना इश्क़ ये मेरा
तेरे दिल में भरना है
बार-बार, बार-बार, इश्क़ तुम्हीं से करना है
बार-बार, बार-बार, इश्क़ तुम्हीं से करना है

बेपनाह इश्क़ ये अपना
नाम मेरे कर दो ना तुम
दिल मेरा हो, धड़कन हो तेरी
ऐसे मुझमें हो जाओ गुम
बेमज़ा है ज़िंदगी जो
साथ मेरे तुम नहीं
है ये सच कि, बिन तुम्हारे
जीना अब तो मुमकिन नहीं
हमसफ़र बन जाओ मेरे
संग तुम्हारे चलना है
बार-बार, बार-बार, इश्क़ तुम्हीं से करना है
बार-बार, बार-बार, इश्क़ तुम्हीं से करना है
इंतिहा करनी है मुझको
हद से भी तो गुज़रना है
बार-बार, बार-बार, इश्क़ तुम्हीं से करना है

WRITERS

Gaurav Chhabra, Shamsul Hasan Shams, Sarthak Srtk

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

LyricIQ Analysis

Top Emotion

Enjoyment

Sentiment
Thumbsup IconThumbsup Icon
Theme

None