भूल जाए चाहे तुझको फिर भी
ख्वाबों में तुझको देखा किसी संग तबसे ये आँखें सोई नहीं
दुनिया देखे ना अश्कों में तुझको तबसे मेरी आँखें रोई नहीं
तुझको भुलाना मुमकिन नहीं है
साँसों का सौदा करना पड़ेगा
बेवफाई मेरे संग जो की तूने
काश दिल ये पढ़ ही लेता तेरी झूठी बातें नादानियाँ
बेवफाई मेरे संग जो की तूने
काश दिल ये पढ़ ही लेता तेरी झूठी बातें नादानियाँ
तुमसे दिल लगाना हमको महंगा ये पड़ा है
इश्क़ के बाज़ार में सौदा जिस्म का बड़ा है
तेरी बनूँगी मैं तेरी रहूँगी मैं तेरे सिवा कभी कुछ ना करूँगी
रब्बा भी आ के जो सजदा ले मुझसे तो तेरी हामी बिन मैं हामी ना दूँगी
ये झूठी कसमें ये झूठी बातें मेरे इश्क़ को देती बदनामियाँ
दिल की क़ुरान पे तुझे अल्लाह माना
तूने फिर भी ढूँढी मेरी खामियाँ
बेवफाई मेरे संग जो की तूने
काश दिल ये पढ़ ही लेता तेरी झूठी बातें नादानियाँ
अगर है खुदा तो मुझको इतना सबूत दे
नफरत करना मैं सीखूँ ये जुनून दे
रोज़ की है कोशिश मैंने उसे भूल जाने की
मुमकिन नहीं तो खुदाया ये फ़िज़ूल वे
बेवफाई मेरे संग जो की तूने
काश दिल ये पढ़ ही लेता तेरी झूठी बातें नादानियाँ
बेवफाई मेरे संग जो की तूने
काश दिल ये पढ़ ही लेता तेरी झूठी बातें नादानियाँ