मेरे हालातों से कैसे, बाख़बर नहीं हो तुम
है खबर तुमको या वाक़िफ़ जानकर नहीं हो तुम
साथ में हो फिर भी मेरे हमसफर नहीं हो तुम
है खबर तुमको या वाक़िफ़ जानकर नहीं हो तुम
एक तन्हा रात भी तो मुश्किलों से कटती है
एक खाली दिन की घड़ियां कतरा कतरा बंटती है
एक तन्हा रात भी तो मुश्किलों से कटती है
एक खाली दिन की घड़ियां कतरा कतरा बंटती है
दर्द ए दिल बरसों का है यह संग मगर नहीं हो तुम
है खबर तुमको या वाक़िफ़ जानकर नहीं हो तुम
होश है एहसास भी है सब कुछ मेरे पास है
ना कोई उम्मीद बाकी फिर भी दिल उदास है
होश है एहसास भी है सब कुछ मेरे पास है
ना कोई उम्मीद बाकी फिर भी दिल उदास है
सारी खुशियाँ काम की क्या खुश अगर नहीं हो तुम
है खबर तुमको या वाक़िफ़ जानकर नहीं हो तुम
मेरे हालातों से कैसे बाख़बर नहीं हो तुम
है खबर तुमको या वाक़िफ़ जानकर नहीं हो तुम