शेरों वाली, तेरी बात निराली
करती है हर मुश्किल में रखवाली
तुझको सारे भक्त है प्यारे
छोटे मोटे का भी अंतर कोई नहीं
माँ तुझसे सुंदर कोई नहीं?
आये जाए कोई मौसम बदले चाहे रूप यह जीवन
मेरा सिर चरणों में तेरे, बस रहूँ शरणो में तेरे
तेरे सिवा मेरे पास में मैया
खुद को खुश रखने का मंतर कोई नहीं
माँ तुझसे सुंदर कोई नहीं?
जब भी तुझको शीश झुकाऊं, मैं इतना धन्य हो जाऊं
धूप लगे ये जैसे ठंडी छाया
जब तेरी चौखट पर आता दुःख दर्दों से दूर हूँ पाता
कंचन सी हो जाये मेरी काया
कटे जो हँसता और निरंतर कोई नहीं