काशी देखी, मथुरा देखी, देखे तीरथ सारे
कहीं ना मन का मीत मिला तो आया तेरे द्वारे
तेरे द्वार खड़ा एक जोगी, तेरे द्वार खड़ा एक जोगी
ना माँगे ये सोना-चाँदी, माँगे दर्शन देवी

करके जतन आया, मन में लगन लाया
करके जतन आया, मन में लगन लाया
प्रीत की भिक्षा, प्रेम की शिक्षा
माँग रहा ये दास, माँग रहा ये दास
ना माँगे ये सोना-चाँदी, माँगे दर्शन देवी
तेरे द्वार खड़ा एक जोगी, तेरे द्वार खड़ा एक जोगी
दुनिया से मुख मोड़ा, तेरे लिए जग छोड़ा
दुनिया से मुख मोड़ा, तेरे लिए जग छोड़ा
बन-बन छाना मैंने, तुझे देवी माना मैंने
सुन ले मेरी पुकार, सुन ले मेरी पुकार