आँसू क्यूँ तेरी आँखों में आते हैं
लफ़्ज़ तेरे जाने क्यूँ लड़खड़ाते हैं
इस पर तू कह देगी, मैं माँ हूँ तेरी
चिंता तेरी कैसे मुझको ना खाए
माँ, मुझे तेरी फ़िकर सताए
माँ, दिल में बातें कई हैं
माँ, तू ही तो मेरा ख़ुदा है
पास तेरे जा रहे हैं रस्ते मेरे
तुझ तक ही मंज़िल मेरी, मेरा मक़सद है
तुझ ही से तो ज़िंदगी का सब मतलब है
तू ही मंदिर, तू ही मस्जिद, तू ही मज़हब है
मैं करती रहूँ, मैं चलती चलूँ, जैसे तू बताए
माँ, मुझे तेरी फ़िकर सताए
माँ, दिल में बातें कई हैं
माँ, तू ही तो मेरा ख़ुदा है
मुझको बता, तू हुकुम तो कर
माँ, मुझे तेरी फ़िकर सताए
माँ, दिल में बातें कई हैं
माँ, तू ही तो मेरा ख़ुदा है
अब तुझपे मैं क्या ही लिखूँ
माँ, तूने तो मुझे लिखा है
माँ, तूने तो मुझे लिखा है