There's a better place than this
महसूस ये दिल को कुछ होता नहीं
कोई आम सा मिला मुझे धोखा नहीं है
क्या होगा मेरा, तूने सोचा नहीं है?
मुकम्मल है मौत, बिछड़ने पे
बस कहने की बात, ऐसा होता नहीं
मुश्किल लगे मुझे मेरे दिन
जो दिल पे लगे हैं मिटेंगे
तेरे बिन कैसे हम सबसे मिलेंगे?
पूरा वक़्त बिताता हूँ पीने में
तेरे वादे थे साथ में जीने के
हर ख्वाब भी तूने ही छीने थे
वो हालात भी कितने कमीने थे
अपने से हुए अनजाने थे तुम
हकीकत से बने अफ़साने थे तुम
भूले थे जिसके दीवाने थे तुम
ज़माने से जंग मोहब्बत की अपने
क्यों बन बैठे जालिम ज़माने से तुम
तेरे खतों को मैं पढ़ नहीं पाता
बिछड़ के यहाँ कोई मर नहीं जाता
ज़िक्र अभी तेरा मैं कर नहीं पाता?
तस्वीरें तेरी हैं दीवारों पे
तो पीये बिना मैं घर नहीं जाता