वचन का विस्मरण किया ना जिसने
निष्ठा से वंचित हुआ जो ना कभी
वीरता उसी की व्यर्थ बन गयी
विद्या उसी वीर का विस्मरण कर गई
सर्वश्रेष्ठ की लालसा धुंधलाए मेरा मन
ज्ञान की परिभाषा बन, तू बना दे रण को वन
प्रतियोगिता का रोगी मैं मेरा मौन था अधर्म
विशाल मेरी टंकार पर विध्वंस ना मेरा धर्म
राधे, राधे, तेरी मित्रता तुझे क्यों बाँधे?
राधे, राधे, तू अधर्म से निष्ठा क्यूं बाँधे?
अंगराज, मेरे छल का स्वीकार कीजिए
भवतः मृत्युम् स्वीकृत्य एतत्
युद्धम् समाप्तम् कुर्वन्तु!
प्रभु के वार से में प्रबल
प्रभु के ज्ञान से मैं प्रचल
प्रभु को प्राण मेरे अपर्ण
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य
प्रभु का छल मेरा सामर्थ्य