हम्म, महकी सी वो चाँदनी, आँखें मेरी ना छुपी
सुन के उसकी गुफ़्तगू साँसों में भी है छुपी
वो छू ले जो मुझ को, भुला दूँ मैं ख़ुद को
वो छू ले जो मुझ को, भुला दूँ मैं ख़ुद को
वो आई, मुस्काई, थोड़ी सी वो इठलाई
आज़माना, शरमाना, नज़रों से बातें बताना
तेरी गहरी आँखों से, अनकहे उन वादों से
हाथों को मिलाना है, पल में ही थम जाना है
वो छू ले जो मुझ को, भुला दूँ मैं ख़ुद को
महकी सी वो चाँदनी (हो हो हो हो)
नदी से, पर्वत से, बारिश की हरकत से
मीठी सी मिट्टी से, काग़ज़ की चिट्ठी से
चंदन के टुकड़े से, मलमल के कपड़े से
पैसों की नोटों से, album के photo से
गाँव की नहरों से, चमकीले शहरों से
चाय की चुस्की से, ठंडी एक क़ुल्फ़ी से
Mummy की coffee से, बचपन की toffee से
माचिस के packet से, पापा के jacket से
फूलों की चद्दर से, शैख़ों के अत्तर से
Cigarette के धुएँ से, गहरे एक कुएँ से
दरिया की रेतों से, गन्ने के खेतों से
ख़ुशबू में तेरी जो खो दूँ मैं ख़ुद को
वो छू ले जो मुझ को, भुला दूँ मैं ख़ुद को
महकी सी वो चाँदनी, आँखें मेरी ना छुपी (हो हो)
सुन के उसकी गुफ़्तगू साँसों में भी है छुपी (हो हो)