शतरंज का खेल जो ये ज़िंदगी
मेरी तरक्की का तरीका क्या तू ही तय करेगा?
बनूं मैं घोड़ा या सिपाही ये भी तू ही तय करेगा?
शतरंज का खेल जो ये ज़िंदगी
मेरे बक्से की रक्षा मैं खुद ही करूंगा
सफेद, काला रंगीन, मैं खुद ही चुनूंगा
रणनीति अपनी मैं खुद ही की रचूंगा
नियम मैं अपने खुद ही लिखूंगा
शतरंज का खेल जो ये ज़िंदगी