LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Samay

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ये समय क्या है?
ये समय क्या है?
तीन यारों की टोली और आधी रात
निकली सेहर पे, बिखरे जज़्बात
वाद विवाद से, छेड़ी एक बात
गोल गोल चकराए एक ही सवाल
ये समय क्या है?
ये समय क्या है?
ये समय क्या है?
ये समय क्या है?

विज्ञान की माया है या?
संसार की काया है?
तारों की धूल है
या बातें ये फ़िज़ूल है?
ब्रह्मा का औज़ार है
कोई भ्रम, कोई अनुमान है
गणित की कोई भूल है
या बातें ये फ़िज़ूल है?
गोल है? त्रिकोण है?
या फ़ितरत इसकी झोल है?
श्रेणी है या तरकीब है?
सुर से परे संगीत है?
प्रचल ये, अनंत ये
पिंजरे सा अचल है ये?
द्वार या चाबी है या
आयाम कोई अनजाना ये
ये समय क्या है?
हमें जाना कहाँ है?
ये समय क्या है?
हमें जाना कहाँ है?

पिछली सीट पे बैठा अतीत
भविष्य धारे आगे की सीट
गाड़ी चलाये अपना वर्तमान
तीनों की टोली सर्वशक्तिमान
अतीत भविष्य
के झगड़े में
यादों और सपनों
के लफड़े में
पिस्ता रहता है
अपना वर्तमान
पूछता रहता
एक ही सवाल
हो हो हो हो हो हो हो
ये समय क्या है?
हमें जाना कहाँ है?
ये समय क्या है?
हमें जाना कहाँ है?
समय तो जैसे अपनी ज़िंदगी
लाखों सवालो की ये दिल्लगी
जवाब सारे जो ढूंढे तूने
तो जटसे बदल दे ये फ़ितरत अपनी

WRITERS

Hrutul

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other