LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

दोस्त (Rap Version)

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तू झल्ली हे तो क्या मैं भी अब झल्ली बनूँ
तू हत्थी है, मैं क्यों तेरी बातों में फूलूँ
तेरी हर बात सही, मेरी ही बस गलती ढूंढे
तू भटके राहों में, और मैं ही तेरी पूजा करूँ
क्या तू देवता है? इंसान है तो इंसान सा बन
ये काली छाया, एक ही जीवन, भीड़ में मिलन
दो दिन की है ये ज़िंदगी, ये रेशम का लिबास
दिन गिन अपने ज़िंदगी के, थोड़ा करले खुद पे विश्वास
​ओ फेंक्ने वाले, तू कितना ही मुझपे कीचड़ उछाले
पाप-पुण्य सब धुल जाएंगे, आंखें बंद कर बहा दे
लिखा है गाना ये, तेरे ही नाम का किस्सा
दुःख में साथ रहे हम, वही था सबसे बड़ा हिस्सा
ब्रांड क्या देखता है? आजा कपड़ों की पहचान करें
तुलना करले किसने कितने पैसे खर्च करे
कभी ना फलेगी तेरी ये टेढ़ी-मेढ़ी बुद्धि
बोलना आता नहीं, बस जमाई तूने 'गैंग' की रुद्धि

तेरा मेरा ये किस्सा, दुनिया में आज आम है
अभी लड़े, अभी मिले, ये कैसा तेरा काम है
अजीब है ये ढंग, एक-दूजे का साथ देना
गलती में कभी फंसना, कभी वहां से निकल लेना
चाहे जुर्म हो या मुजरिम, या यार का बचाव
सिद्धांत बना के बिगड़े तुम, अंधेरे का ये प्रभाव
कभी सोच में उड़ते हो, कभी सोच ही गिराती है
गहरी सोच में डूबे, मंज़िल भूल जाती है
​मंज़िल है दूर, तूफानों में उड़ रहा तू बावला
देख रहा है किसका सीधा, किसका रास्ता है बावला
संघर्ष का है पाठ, सीखने की है ये मांग
शटकट नहीं चाहिए, हक़ के लिए लड़ेंगे ये टांग
बीते कल का वजूद भूल, आज बड़े बन गए
कर्मो का बोझ, हल्की मुस्कान, परिवार में ढल गए
क्या मर्म था, बिगड़ी दुनिया, तब सुधारने का अर्थ जाना
कोई खाड़ी में, कोई गाड़ी में, किस्मत ने जहाँ ताना
पढ़ते वक्त क्या था? खाना, पीना, हंसना और गाना
राजा बनाया मां-बाप ने, बस वही याद करके जीना
कहीं ना कहीं पछतावा है, थोड़ा खोये रहते हो
जो हुआ सो हुआ, अब टिप्सी बातों में क्या रखे हो

सबकी सोच एक नहीं, सही-गलत की पहचान कर
गिरने के बाद चलना सीख, संस्कारों का सम्मान कर
कहां से आये ये संस्कार आज हमारे बीच में
नशे का असर है या मां-बाप के त्याग की खींच में
नमन करता हूँ जो जैसा है, उसे अपना लेना
सच्चा बनना पड़ता है, इस झूठे ज़माने में हा
​सबकी सोच एक नहीं होती इस दुनिया के मेले में
कोई दर्द को हथियार बनाये खड़ा है अकेले में
खुद ही चुना ये रास्ता, हक़ में रमना चाहा था
सब भोग के समझा है, दर्द के पद पे आया था
फिर दर्द बांटने को दोस्ती में जमा हुए हैं हम
ट्रिप ये दोस्ती कराती है, फिर से वही पुराना दम
फिर दर्द बांटने को दोस्ती में जमा हुए हैं हम
ट्रिप ये दोस्ती कराती है, फिर से वही पुराना दम

WRITERS

Gaurab Chamlagai

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other