LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

संघर्षकी स्याहि

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
वह गलती थी क्या जो ज्ञान की राह पर समर्पित ना हुई
वह बोली क्या जो सुरों में ढलकर मन में न रमी
वह दिन क्या जिसमें दुख के बिना सुख का अहसास ना हो
वह समय क्या जो मार्गदर्शक बनकर पास ना हो
​मैं कविता नहीं, फिर भी कविता कौन लिखता है
सीखने वाले शिकारी की मेहनत का ही मेल दिखता है
ध्यान की गहराई में शोर का कोई काम नहीं
सब विधाता का खेल है, यहाँ स्रोत का कोई नाम नहीं

मिलन-बिछड़ का तमाशा और शिष्टता ही हित है
मस्तिष्क खोलकर जो बोझ उठाया, उसका भी संगीत है
ठीक है-कभी ऊपर अभिलाषा, कभी हार की रीत है
समय की टिक-टिक में छुपकर बैठा अपना ही अतीत है
​तारीफ़ करने वालों का भी अपना ही सत्कार है
ईमानदारी की माला सजे, तो मीठी वाणी का आधार है
मन का यह खेल कभी बातों में उलझाकर चुभाता है
पापी की पहचान करने में ही इंसान अक्सर रुकता है

कर्तव्यता के पेड़ पर लगा पैसा ही आज बोलता है
मंतव्य के रोग में फँसा व्यक्ति धोखा ही तोलता है
धर्महीन सीख के खेल में यह जीवन ठहरता है
मुड़ना तो है, पर मर्म की छाया का अभाव खलता है
​वह मोड़ क्या जिसमें बदलाव की धारा ना बहे
वह बदलाव क्या जिसमें परिवर्तन का मान ना रहे
वह दिन क्या जो रात की अनिद्रा से सीखा ना हो ओ
वह अनिद्रा क्या जिसमें परिश्रम का पसीना दिखा न हो

WRITERS

Gaurab Chamlagai

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other