अरे बनते बनते बात बनी है ना बिगाड़ो ना बिगाड़ो ना बिगाड़ो
प्यार किया है चोरी नहीं की सर पे बाँधे सहेरे
सबके सामने शादी की है सात लिए हैं फेरे
फिर क्यों मुझपे लगाए पहरे अरे फिर मुझपे लगाए पहरे
अरे बंद करो जी तुम्हारा गाना रिधम सुनो जी
शादी करके भी मैं हूँ कुँवारा जीते जी मुझको ससुरे ने मारा
शादी करके भी मैं हूँ कुँवारा जीते जी मुझको ससुरे ने मारा
ओ देखो लोगों बात ना समझे ये दुल्हन का बाप
बेटी ब्याह कर घर में रखना बहुत बड़ा है पाप
भरी सभा में मुझको सिखाए क्या पुण्य क्या पाप
बेटी का ही बाप नहीं मैं तेरा भी हूँ बाप हाँ हाँ तेरा भी हूँ बाप
जीते जी मुझको ससुरे ने मारा
शादी करके भी मैं हूँ कुँवारा जीते जी मुझको ससुरे ने मारा
ओ धोबी का कुत्ता घर का ना घाट का
ऐसी है हालत बनाई मेरी ऐसी है हालत बनाई
मर जाऊँगा ग़म में उसके किसको कहेगा जमाई
जो तेरी किस्मत में लिखा वो नहीं टलने वाला
मुझको सब मालूम है बेटा तू नहीं मरने वाला
हाँ हाँ तू नहीं मरने वाला
मर रहा हूँ में देखो कुँवारा जीते जी मुझको ससुरे ने
कुछ होने लगा क्या सास टुटा या दिल डूबा ये लो में चला
मर के आऊँगा फिर मैं दुबारा
जीते जी मुझको ससुरे ने मारा
WRITERS
ANANDJI, INDEEVAR, KALYANJI, VERMA MALIK