बातें तेरी मेरी हर दिन हर पल ज़रूरी
थोड़ी भी देरी चुभती सौ दफ़ा
बातें इसकी उसकी फिर चाहें हो जिसकी भी
पल भर में ही बस मन भर जाए ना
हुई जो शुरू बात दिलों की तो
रस्ते पे चलने लगा तेरे पीछे
पूछे बिना ही बता दें इशारे तेरे
रस्ते की सारी गलियों में जाना है
हँसते हुए ये दिन भी बिताना है
जो जो बोला है वो करके दिखाना है
दिल भी रिझाना है, आकर के तुझको बताना है
बातें तेरी मेरी हर दिन हर पल ज़रूरी
थोड़ी भी देरी चुभती सौ दफ़ा
बातें इसकी उसकी फिर चाहें हो जिसकी भी
पल भर में ही बस मन भर जाए ना, हा हा
दुनिया की सारी खुशियाँ बरसानी हैं
तेरी मेरी ये पहेली सुलझानी है
सपने भी समंदर का पानी हैं
अपनी कहानी है, आकर के तुझको बतानी है
बातें तेरी मेरी हर दिन हर पल ज़रूरी
थोड़ी भी देरी चुभती सौ दफ़ा
बातें इसकी उसकी फिर चाहें हो जिसकी भी
पल भर में ही बस मन भर जाए ना