प्यार इतना हमें ना करो, चढ़ के वो सर ना जाए कहीं,
प्यार इतना हमें ना करो, चढ़ के वो सर ना जाए कहीं,
बद-दु'आ बन ना जाए कहीं, पार हद कर ना जाए कहीं,
वो ग़म-ए-ज़ीस्त तस्लीम की, ये ख़ुशी छिन ना जाए कहीं,
रात तो है ये एक रात की, वस्ल ये हर ना जाए कहीं,
चाँद है, है सितारें यहाँ, है जुड़े में तेरे कहकशाँ,
चाँद है, है सितारें यहाँ, है जुड़े में तेरे कहकशाँ,
आज तो दूर ना जाओ तुम, कोई छू कर ना जाए कहीं,
प्यार इतना हमें ना करो, चढ़ के वो सर ना जाए कहीं,
कुछ तो दीदार हो, कुछ हो बातें यूँ ही, कुछ सुनो, कुछ कहो,
प्यार इतना हमें ना करो, आँख ये भर ना आए कहीं,
ये घड़ी आएगी फिर कहाँ, चाह कर भी ना आएगी वो,
प्यार इतना हमें तुम करो, मर के यादों में आए कहीं,
प्यार इतना हमें ना करो, चढ़ के वो सर ना जाए कहीं,