मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है
किसी और चीज की, अब दरकार ही नहीं है
तेरी प्रेरणा से ही, सब ये कमाल हो रहा हैं
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
मुझे हर कदम कदम पर, तूने दिया सहारा
मेरी ज़िन्दगी बदल दी, तूने करके एक इशारा
एहसान पे तेरा ये, एहसान हो रहा है
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है