LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Mere Sarkaar

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
दाता दरबार तेरा दरबार तेरा संसार मेरा

तेरे चरणों की धूल हूं मैं यार कृपा कर मेरे सरकार
कहीं अनकहीं सुन दरकार कृपा कर मेरे सरकार

आंखें तेरे दर्श बिन अंधियारी हो रही है
इन पे तरस तो खाओ मतवारी हो रही है
एक नाम ही सहारा जप नाम दिन गुजारू
मेरी नजर ना लग जाये काजल से नजर उतारू

मेरे अंगना की तू ही है बहार कृपा कर मेरे सरकार
मेरे अंगना की तू ही है बहार कृपा कर मेरे सरकार
तेरे चरणों की धूल हूं मैं यार कृपा कर मेरे सरकार

तुझसे ही दिन रातें चलते तुझसे चलते काम
कृपा का सागर तू है दाता लूं मैं तेरा नाम

पथरा रहा है हृदय मेरा तुझे खुद से दूर पाके
सुख स्वर्ग का मैं पाऊं तुझको गले लगा के
तेरा हो जो इशारा सांसे मैं वार जाऊं
तू ही तो धन है असली सब नकली हार जाऊं

तेरी सेवा ही मेरा कारोबार कृपा कर मेरे सरकार
तेरी सेवा ही मेरा कारोबार कृपा कर मेरे सरकार
तेरे चरणों की धूल हूं मैं यार कृपा कर मेरे सरकार
कहीं अनकहीं सुन दरकार कृपा कर मेरे सरकार

तुझसे ही दिन रातें चलते तुझसे चलते काम
कृपा का सागर तू है दाता लूं मैं तेरा नाम
तुझसे ही दिन रातें चलते तुझसे चलते काम
कृपा का सागर तू है दाता लूं मैं तेरा नाम

WRITERS

Seepi Jha

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share

See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist