मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे
राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे
राम आएँगे तो अंगना सजाऊँगी
राम आएँगे तो अंगना सजाऊँगी
दीप जला के दिवाली मैं मनाऊँगी
मेरे जन्मों के सारे पाप मिट जाएंगे
राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
श्री राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे
राम झूलेंगे तो पालना झुलाऊँगी
राम झूलेंगे तो पालना झुलाऊँगी
मीठे मीठे उन्हें भजन सुनाऊँगी
मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएँगे
राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे
मैं तो रूचि रूचि भोग लगाऊँगी
मैं तो रूचि रूचि भोग लगाऊँगी
माखन मिश्री मैं राम को खिलाऊंगी
प्यारी प्यारी राधे प्यारे श्याम संग आएँगे
राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
राम आएँगे आएँगे राम आएँगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे