LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Sajda Qabool

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
बारिश की बूंदें मैं ले आई हूँ
तुझ को अब साथ मेरे आना है
दोनों को इश्क ने मिलाया है
बारिश तो यार एक बहाना है
ये तो चाहतों की पहली बरसात है
तेरे दिल से मेरे दिल की मुलाक़ात है
नई ज़िंदगी की जैसी शुरुआत है
के सजदा कबूल हो गया
के सजदा कबूल हो गया

तेरे बिना सूना था ये दिल का शहर
तेरे इश्क से ये आज आबाद हो गया
पहले अब करनी है तेरी ही फ़िकर
सारी दुनिया का काम तेरे बाद हो गया
खुली आँखों से जो देखा तू वो ख़्वाब है
तुझे देखना भी नेकी है सवाब है
जैसे मेरी तू दुआओं का जवाब है
के सजदा कुबूल हो गया
के सजदा कुबूल हो गया
मेरे होठों पर सजाया हुआ ज़िक्र तू
मेरी साँसों में महकता हुआ इतर तू
मेरी सोच में जो रहती है वो फ़िक्र तू
के सजदा कुबूल हो गया
के सजदा कुबूल हो गया

WRITERS

Azeem Shirazi, Ishaan Khan

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other