मशहूर भी हूं, औज़ार भी हूं
घर की दीवार बनूं, समझ से बाहर भी हूं
अंधेरों में ख्वाब की तरह, मैं दूर भी हूं, बेमिसाल भी हूं
हर दिल की आवाज़ बनूं, खुदा का निज़ाम जो हूं
आई बहार जो लेके ये अशआर, दिलो-दिमाग में हूं
सोच लो अब क्या ही कहूं, मेरी हर सांस में तू
आज फिर आई ना तू, खामोश भी हूं, खुद्दार भी हूं
सुन सकी ना पहले दिल की, अब आशिक होगी
याद आती होगी बेशक बातें फासलों की
बसते दुनिया वाले मुझ पे हँसते
बदले नहीं हां बदले रास्ते
ये शाम हो और तेरे इंतज़ार में खड़े
उसी किनारे खुद से जंगें सारी हार के
भुलाना चाहते पर भुलाते कैसे
तन्हाई में भी ये यादें मेरे हमेशा साथ दें, आज फिर
क्या ही लिखूं तेरी तारीफ़ में
तू वो आग जो बुझाई ही नहीं
आज फिर तू ख्वाब, आज फिर वही तस्वीर
तेरे बिन ये कैसी ज़िन्दगी
सोज़-ए-ग़म बनी ये ज़िन्दगी
ना उलझे हैं कभी, ना उलझेंगे अभी
क्या सिर्फ दिखावा है ये ज़िन्दगी
अब कोई जाने की भी ज़िद नहीं
भरता नहीं है ज़ख़्मी दिल कभी
कहानियाँ कुछ अनसुनी, कुछ अनकही
क्या अब तमाशा बन गई ज़िन्दगी
ये दुनिया मतलब़ी, मैं फलसफ़ी – या पढ़ कभी
हो बातें मंतक़ी, वो समझें सिर्फ सरसरी
गुज़रे पल नहीं, ये घर लगे अब घर नहीं
फख्र है खुद पे, नहीं काटे तेरे पर कभी
कल तक जो पास, अब वो जा चुका है दूर
तेरी आवाज़ सुनके आता था सुकून
कर देना माफ़ अगर हो गई कोई भूल
घर हुआ खाली, वही मिट्टी वही धूल
क्या मेरा क़सूर, क्या तेरा क़सूर
सब पूछें, कुछ चाहिए? मुझे चाहिए बस तू
तू ही मेरी सांस जैसे, तू ही है लहू
सच कहूं तो तेरे बिन मैं अधूरा हूं
क्या ही लिखूं तेरी तारीफ़ में
आज फिर तू ख्वाब, आज फिर वही तस्वीर