तू दर्द और तू राहत का ज़रिया
मैंने देखी हैं तेरी अदाएँ भी कितनी, सनम
मेरी राहों पे अक्सर हैं आते
हर क़दम पे है रंजिश एक तुझसे जुड़ी जो, सनम
और वो लेके जी रहे हैं, वो लेके जी रहे हैं
गुज़र गया ज़माना और हम वहीं खड़े हैं
वो लेके जी रहे हैं, वो लेके जी रहे हैं
गुज़र गया ज़माना और हम वहीं खड़े हैं
इस दीवाने की दीवानगी का क्या मुवाज़ना
तेरा हुस्न चाँद, तुझ बिन रात का जवाज़ ना
तेरी आहटें ही आती हैं आती आवाज़ ना
कमरा तो खाली था, अब ये घर भी आबाद ना
कभी तो कर महसूस, तुझे क्यों एहसास नहीं?
कितनी बातें करनी हैं, तू कहती है कोई बात नहीं
छत पे टहलते ना हों हम, ऐसी कोई रात नहीं
नज़रें चाँद पे मिलती हैं, ये कोई इत्तेफ़ाक़ नहीं
तेरा इंतज़ार ही तो तेरा इंतिक़ाम भी
आशिक़ों से जंग है, इश्क़ से कोई इख़्तिलाफ़ नहीं
तो क्या लिखूँ मैं तेरे बारे में, ऐ सितमगर?
और क्या ही है जो लिखा होगा मैंने पहले नहीं?
क्या मिलेगा तुझे इस आवारगी से?
छोड़ दे ये ज़िद, नशे उतार भी दे
मैं में था नशा, नशे में आज मैं था
बैठा जा रहा है दिल ये आज कैसा?
तुम दिल से क्यों मेरे, कभी उतरे ही नहीं?
शामें लंबी हुईं, चाँद निकले ही नहीं
कुछ बातें अनकही, कुछ बातें अनसुनी
कहाँ ढूँढें अब तुझे? क्या खो गए कहीं?
क्या ये इब्तिदा-ए-इश्क़ है या सिर्फ़ आवारगी?
अब तुम इंतिहा-ए-इश्क़ की भी एक मिसाल हो
लहरों से दिल बहलाएँ, कहीं ठहर जाओ भी
कभी लाजवाब हो तो कभी एक सवाल हो
बह गए हैं तेरी याद में न जाने किस डगर
रास्ता हुआ तवील, मौसम भी ख़राब है
उसे ख़ामोशी पसंद है और मेरी आवाज़ भी
हर बरसती बारिशों में तुम एक इंतज़ार हो
तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे
मेरी तन्हाई में अब ख़्वाबों के सिवा कुछ नहीं
मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें?
मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ नहीं
कभी मेरा नशा बना, कभी मेरा सुकून
तू गर्मियों की छाँव, तू ही सर्दियों की धूप
रुक जाए वक़्त जब भी मुस्कुराए तू
तेरी तारीफ़ में अब क्या ही मैं लिखूँ?
क्या मिलेगा तुझे इस आवारगी से?
छोड़ दे ये ज़िद, नशे उतार भी दे
मैं ना था नशा, नशे में आज मैं था
बैठा जा रहा है दिल ये आज कैसा?