LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Desh Pehle

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
आज दिल पे हाथ रख के
ये कसम ले हम सभी
ना झुकेगा देश अपना
ना झुकेंगे हम कभी
आज दिल पे हाथ रख के
ये कसम ले हम सभी
ना झुकेगा देश अपना
ना झुकेंगे हम कभी
ज़िंदगी का क्या किया जो
सर उठा के मर ना पाया
हो गया वो खून पानी
जो वतन पे ना बहाया
चल लहू से लिख दे ख़ाक पे
ऐ भारत माँ तेरी माटी
तेरा आदेश पहले
दुनिया के सारे सुख पीछे हैं
मेरा देश पहले
है तिरंगा शान अपनी
देंगे इसपे जान अपनी
जन गण मन अधिनायक जय हे
तेरा संदेश पहले
दुनिया के सारे सुख पीछे हैं
मेरा देश पहले

तू धरती है तो डोल जा
आवाज है तो बोल जा
तू जिस्म है तो फडफड़ा
और खून है तो खौल जा
ओ शेरा आज दहाड़ दे
अम्बर पे तिरंगा गाढ़ दे
माँ के दूध की तुझे कसम
मर जा या फिर मार दे
मर जा या फिर मार दे
आज़ादी से जी या गंगा में
राख बनके बह ले
दुनिया के सारे सुख पीछे हैं
मेरा देश पहले
है तिरंगा शान अपनी
देंगे इसपे जान अपनी
जन गण मन अधिनायक जय हे
तेरा संदेश पहले
दुनिया के सारे सुख पीछे हैं
मेरा देश पहले

WRITERS

Manoj Muntashir

PUBLISHERS

Lyrics © MUSIC SERVICES, INC.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other