चार दिन की ज़िंदगी है जा रहे है दिन
दो गए तेरे मिलने से पहले दो गए तेरे बिन
तुम कहीं खो जाओगी जान मै पाता अगर
बन के हम राही तेरा संग ही करता सफर
ये सफर पूरा नहीं होगा तम्हारे बिन
दो गए तेरे मिलने से पहले दो गए तेरे बिन
याद के टुटे महल कब तेरा मंदिर बना
दीप जलते रह गए छुप गयी मूरत कहाँ
ये दिए विश्वास के बुझ जाये न एक दिन
दो गए तेरे मिलने से पहले दो गए तेरे बिन