आज के लिए मैं तेरा हुआ हूँ आज के लिए मैं ठहरा हुआ हूँ
आज के लिए तू ख़ामियाँ सुना जा आज के लिए मैं बहरा हूँ
आज के लिए मैं तेरा हुआ हूँ आज के लिए मैं ठहरा हुआ हूँ
आज के लिए तू ख़ामियाँ सुना जा आज के लिए मैं बहरा हूँ
एक बार कह दे मुझे, मैं ही तेरा प्यार हूँ मिल न पाता तुझे, मैं ही इंतज़ार हूँ
ग़रीब को नहीं मिल रही, बन गई रोज़गार तू जिसके नीचे छाँव, मैं वही वाला शाख़ हूँ
तेरे नाम के साथ मैंने ज़िंदगी लिखी है अकेलेपन और सितम, अपनी क़िस्मत ही लिखी है
मरूँगा मैं शान से, अपना सीना तान के कल को मेरी न होना, इद्दत ही लिखी है
आज के लिए आ जा, कल को नहीं माँगूँगा कह तो दिया मुँह से, कल को फिर से माँगूँगा
आज आ के कह दे, औक़ात नहीं मेरी इसी बहाने गिरेबान कल को झाँकूँगा
रात तक न आ सकी तो लिख दूँगा मैं शायरी कि आज फिर तू एक गुमान, आज फिर तू आई नहीं
आज मेरी सोच तू, आज की तू गायकी तेरे नाम से ही आज महफ़िल सजाई थी