नज्म के नाम से घबराइगा गा नहीं
तलातुम, वलवले, हैजान, अरमाँ
सब उसके साथ रुख़्सत हो चुके थे
यकीं था अब न हँसना है न रोना
कुछ इतना हँस चुके थे, रो चुके थे
किसी ने आज इक अँगड़ाई लेकर
नज़र में रेशमी गिरहें लगा दीं
किसी ने आज इक अँगड़ाई लेकर
नज़र में रेशमी गिरहें लगा दीं
तलातुम, वलवले, हैजान, अरमाँ
वही चिंगारियाँ फिर मुस्करा दीं