युगों-युगों से लिपटी आई ये नारी सवालों की राख में
माँ सीता भी पल-पल रोए अग्नि परीक्षा की आग में
ये किस्मत का खेल है राही हो
ये किस्मत का खेल है राही फिर क्यूँ पीड़ा ढोए राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
कोई नहीं तेरा तेरे सिवा यहाँ हो
कोई नहीं तेरा तेरे सिवा फिर क्यूँ तू नैन भिगोए राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
ओ उड़ जा तू पिंजरे से चिड़िया तोड़ दे तेरी सीमाएँ
भूख-प्यास की चिंता हो तो आँसू पीती जाए
उड़ जा तू पिंजरे से चिड़िया तोड़ दे तेरी सीमाएँ
भूख-प्यास की चिंता हो तो आँसू पीती जाए
गंगाजल-सी पावन है तू पाप से क्या तेरा नाता
बैरी ज़माने की छोड़ दे आशा कोई ना साथ निभाए
राही काहे रोए ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
तू जननी तेरे संग चलेगा तेरा नन्हा राही
तेरी किस्मत तू ही लिखेगी खुद की तेरी स्याही
तू जननी तेरे संग चलेगा तेरा नन्हा राही
तेरी किस्मत तू ही लिखेगी खुद की तेरी स्याही
तू है जानकी माता सिया की है तुझमें परछाईं
काली अँधेरी राहों में फिर क्यूँ तू डरती जाए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
काँटों भरी इन राहों से राही तू ना कभी घबराना
पाँव में पड़े छालों की पीड़ा अनदेखा कर जाना
काँटों भरी इन राहों से राही तू ना कभी घबराना
पाँव में पड़े छालों की पीड़ा अनदेखा कर जाना
खुद का मरहम बन जा तू अब छोड़ दे सारी व्यथाएँ
तुझे मिटाना है पापी को गढ़ दे नई कथाएँ
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए
ये है रीत पुरानी राही काहे रोए