LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Sansaar Hai Ek Nadiya

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
संसार है इक नदिया
दुःख-सुख दो किनारे हैं
ना जाने कहाँ जाएं
हम बहते धारे हैं
संसार है इक नदिया
दुःख-सुख दो किनारे हैं
ना जाने कहाँ जाएं
हम बहते धारे हैं
संसार है इक नदिया

चलते हुए जीवन की
रफ़्तार में इक लय है
इक राग में इक सुर में
संसार की हर शय है
संसार की हर शय है
इक तार पे गर्दिश में
ये चाँद सितारे हैं
ना जाने कहाँ जाएं
हम बहते धारे हैं
संसार है इक नदिया

कोई भी किसी के लिए
अपना ना पराया है
रिश्तो के उजाले में
हर आदमी साया है
हर आदमी साया है
कुदरत के भी देखो तो
ये खेल पुराने हैं
ना जाने कहाँ जाएं
हम बहते धारे हैं
संसार है इक नदिया

है कौन वो दुनिया में
ना पाप किया जिसने
बिन उलझे काटो से
हैं फूल चुने किसने
हैं फूल चुने किसने
बेदाग नहीं कोई
यहाँ पापी सारे हैं
ना जाने कहाँ जाएं
हम बहते धारे हैं
संसार है इक नदिया
दुःख-सुख दो किनारे हैं
न जाने कहाँ जाएं
हम बहते धारे हैं
हम बहते धारे हैं
हम बहते धारे हैं
हम बहते धारे हैं

WRITERS

Abhilash

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other