क्यूं दिल ये मुझे कहता है
जो क़ुबूल किसी ने किया है
जैसे कोई किनारा देता हो सहारा
मुझे वो मिला किसी मोड़ पर
कोई रात का तारा करता हो उजाला
जीना मुझे फिर से वो सीखा रहा
हम्म जैसे बारिश कर दे तर या मरहम दर्द पर
मुस्काता ये चेहरा देता है जो पहरा
जाने छुपाता क्या दिल का समंदर
औरों को तो हरदम साया देता है
वो धूप में है खड़ा खुद मगर
दिल तू बता दे क्या है इरादा तेरा
मैं परिंदा बेसबर था उड़ा जो दरबदर