खामोशियाँ तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ लिपटी हुई खामोशियाँ
क्या उस गली में कभी तेरा जाना हुआ(हुआ)
जहाँ से ज़माने को गुज़रे ज़माना हुआ(हुआ)
मेरा समय तो वहीं पे है ठहरा हुआ(हुआ)
बताऊँ तुम्हें क्या मेरे साथ क्या क्या हुआ
खामोशियाँ तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ लिपटी हुई खामोशियाँ
नदिया का पानी भी खामोश बहता यहां(यहां)
खिली चांदनी में छिपी लाख खामोशियाँ(शियाँ)
बारिश की बूंदों की होती कहाँ है जुबां(जुबां)
सुलगते दिलों में है खामोश उठता धुंआ
तुम्हें महसूस होती है क्या(क्या)
खामोशियाँ तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ लिपटी हुई खामोशियाँ
खामोशियाँ तेरी मेरी खामोशियाँ
खामोशियाँ लिपटी हुई खामोशियाँ