LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Mummy Papa

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
शुरू कहाँ से करूँ नहीं आ रहा कुछ दिमाग में
कितनी सारी खुशियाँ हैं पेंडिंग पड़ी डिमांड में
ज़िंदगी है प्यारी, उससे पहले मम्मी मेरी
जन्नत को फील करने के लिए काफी एक झप्पी तेरी
गलती मेरी, जीती थी सब मान लिया
तेरा नाम रोशन करना है ये बात अब ठान लिया
माँ से बढ़के कोई नहीं ये बात अब मैं मान गया
नहीं रुकूँगा अब क्योंकि खुद को मैं जान गया
कहने को तो माँ शब्द बहुत ज़्यादा छोटा है
झाँक के तो देख अंदर बड़ा सा कलेजा है
खुद ठंडी रोटी खाके मेरे लिए रोटियों को गर्म गर्म सेकती है
फेंकती है
खुद की खुशियों को नाले में
हाथ पकड़ के चलती मेरा दिन के उजाले में
डर लगता क्यों तेरे से दूर जाने में
प्यार वो मिलती बिना स्वाद वाले खाने में
मम्मी बोलने वाला मजा mom में कहाँ
घर वाला मजा क्लब पार्टी में कहाँ
साथ में हम बैठके हाँ पीते दो कप चाय
वैसा मजा स्टारबक्स की कॉफ़ी में कहाँ?
वो भेंडी वाला वाइब भाई स्विग्गी में नहीं है
दाल चावल वाला मजा यप्पी में नहीं है
हाँ मेरी मम्मी इतनी पढ़ी-लिखी नहीं है पर
जो ज्ञान उसके पास वो किसी डिग्री में नहीं है
उम्मीदें जिसपे सर रखती वो वाला पिलो में
ज़िंदगी को देखा मैं, माँ के दिल के विंडो से
दुनिया के लिए खाली गोल वाला ज़ीरो में
लड़कियों से पहले मेरी माँ का हीरो मैं
जब ये रैप लिख रहा था माँ शक कर के पूछी रात को क्या तू कर रहा था
आज ये वीडियो दिखाऊँगा और बोलूँगा मैं शान से देख माँ
तेरा बेटा जन्नत को लिख रहा था
चाबियाँ तो मिलती नहीं और हर जगह है ताला ताला
ज़िंदगी में मेरे को सुबह भी दिखता काला
शुक्रिया खुदा का जिसने माँ जैसा तोहफा मुझे मुफ्त में दे डाला
क्या बोलूँ papa अभी तुम्हारे बारे में
खुदसे पहले सोचते आप हमारे बारे में
रैपरों का बाप मैं पर आप मेरे बाप
कड़वे शब्दों के अंदर छुपा हुआ प्यार
मेरी ज़िंदगी के रास्ते में चलते मेरे आगे
मेरे तक कोई भी मुसीबत ही नहीं आती
दिल में है papa आपके लिए बहुत प्यार
ये बात कभी सामने से बोली ही नहीं जाती
पूछते रहते आप, बेटा पूजा क्यों नहीं करता?
मैं क्यों करूँ papa? मेरी हर एक ख़्वाहिश आप करते पूरी की
भगवान से कुछ मांगने की नौबत ही नहीं आती
स्माइल करते हर वक्त दिखाते कभी ग़म नहीं
आपको हाराने जितना मेरे अंदर दम नहीं
वैसे तो उम्र आपकी हो गई 49 लेकिन
मेरे लिए आप किसी हीरो से कम नहीं
मेहनत का मतलब आप ही सिखाए मुझे
साइकल से कंप्यूटर सब कुछ दिलाए मुझे
ज़िंदगी निकल गई आपकी कोयले की खान में
फिर आप हीरा जैसा चमकना सिखाए मुझे
बंद दरवाज़े को बिना बोले खोलते रहते
निकम्मा नालायक हर बार आप बोलते रहते
पढ़ले बेटा पढ़ले बेटा फिर भी मैं नहीं सुनता
डॉक्टर इंजीनियर ऐसे करियर में नहीं चुनता
जो खुशी है प्यार में वो नहीं है मनी में
मेरी खुशी papa केवल आपकी खुशी में
फिर भी एक बात आपको लिख के देता हूँ
5 साल बाद घुमाऊँगा तुम्हें Lamborghini में
याद है वो आपकी पुरानी हीरो होंडा
N.T.R से लेकर घुमाए Golconda
अनजान हूँ आज लेकिन देख लेना
एक दिन पूरी दुनिया में मचाएगा
ये शर्मा जी का लौंडा
दिमाग जाता हर जगह कहीं मेरा मन नहीं जाता
मन नहीं जाता जहाँ, वो काम कभी कर नहीं पाता
कर भी लिया तो क्या फायदा?
बदले में मैं कुछ नहीं पाता
फिर भी खुश हूँ क्योंकि मेरे पास मेरे मम्मी पापा
मेरे पास मेरे मम्मी पापा शुक्रिया

WRITERS

Aditya Sharma

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other