LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Swapna Salona

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
किसी रोज़ तुमसे भेट होगी
ये मनसा लिए बैठा हूं
कहना तो बहुत कुछ है
पर ना जाने क्यों नहीं कहता हूं
पवन की पुकार, आंखों का निखार, बागों का बहार हो तुम
तपते तन के तपोवन में तरुण हो तुम

स्वप्न सलोना, अति अलौकिक
चंद्र सो बदन तुम्हारा, प्रिये
मृगनयनी तुम, अनंत, अनूप
चित्त चाहे आत्मलिंगन, प्रिये
स्वप्न सलोना, अति अलौकिक
चंद्र सो बदन तुम्हारा, प्रिये
मृगनयनी तुम, अनंत, अनूप
चित्त चाहे आत्मलिंगन, प्रिये
हाँ, तेरी सारी बातें प्यारी
हाँ, तू है मेरी राजकुमारी
लब तेरी फूल की कलियाँ
हाँ, तुझसे ही खुशियाँ सारी
केश जनु सरसो की बाली
भौंहें भ्रमित कर जाती है
अधर तिहारे अत्यंत निराले
ये नेत्र कुछ कहना चाहती है
स्वप्न सलोना, अति अलौकिक
चंद्र सो बदन तुम्हारा, प्रिये
मृगनयनी तुम, अनंत, अनूप
चित्त चाहे आत्मलिंगन, प्रिये
तेरी ज़ुल्फ़ें मुझे पागल करती
तेरी आँखें मुझे घायल करती
थिरकत-थिरकत चलत मोहिनी
नैनो में संसार लिए
मैं भया तनिक चकित जो देखन
लागा उसे सिंगार किए
प्रेम की पराकाष्ठा अत्यंत जटिल है
दो सारथी हैं इसके: एक नेत्र, दूसरा दिल है
मनमोहक, मनभावक, मत्स्य भांति अधर तिहारी
भ्रमित मेरे नैन, मनजानु मेरा शील है
प्रेम की पराकाष्ठा अत्यंत जटिल है
स्वप्न सलोना, अति अलौकिक
चंद्र सो बदन तुम्हारा, प्रिये
मृगनयनी तुम, अनंत, अनूप
चित्त चाहे आत्मलिंगन, प्रिये

WRITERS

KESHAV ASHISH JHA

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other