LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Chandra Prabhu Aarti

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा
स्वामी चंद्रप्रभु देवा
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी
पार करो देवा
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा
स्वामी चंद्रप्रभु देवा
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी
पार करो देवा
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा

मात सुलक्षणा पिता तुम्हारे
महासेन देवा
स्वामी महासेन देवा
चंद्र पुरी में जनम लियो
स्वामी देवों के देवा
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा

जन्मोत्सव पर प्रभु तिहारे
सुर नर हर्षायें
स्वामी सुर नर हर्षायें
रूप तिहारा महामनोहर
सभी को भाये
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा

बाल्यकाल में ही प्रभु तुमने
दीक्षा ली प्यारी
स्वामी दीक्षा ली प्यारी
भेष दिगंबर धरा तुम्हारी
महिमा है न्यारी
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा

फाल्गुन वदी सप्तमी को
प्रभु जी केवल ज्ञान हुआ
स्वामी केवल ज्ञान हुआ
खुद जियो, जीने दो सबको
यह संदेश दिया
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा

अलवर प्रांत में नगर तिजारा
देहरे में प्रगटे
स्वामी देहरे में प्रगटे
मूर्ति तिहारी अपने नैना
निरख-निरख हर्षे
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा

हम हैं प्रभु तिहारे
निशदिन गुण तुम्हारा गावें
स्वामी गुण तुम्हारा गावें
पाप तिमिर को दूर करो प्रभु
सुख शांति आवे
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा

मेटो भाव भाव वासा प्रभुजी
पार करो देव
स्वामी पार करो देव
जय चंद्रप्रभु देव स्वामी
जय चंद्रप्रभु देव
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा
स्वामी जय चंद्रप्रभु देवा
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी
पार करो देवा
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा
ॐ जय चंद्रप्रभु देवा

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other