LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Apharan

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तुमको पैसा जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट पुल के नीचे लेके आना है
और कोई भी होशियारी करी तो तुम्हारे लड़के को वहीं गाड़ देंगे
अगर अपने लड़के को ज़िंदा देखना चाहते हो
तो आज शाम 6:30 बजे 30 लाख ले आना
सुना है बहुत पैसा है तुम्हारे पास

जलता मुझसे तू क्यूँ है?
आजा मुझको बता दे
मरना तेरा लिखा है
उसकी किसको वजह दे?
छलनी करना है सीना
गोली पीठ पे साधे
डरता इतना तू क्यूँ है
जल के मुझको जला दे
चाँदनी चाँदनी घटते विश्वास की
महफ़िल रूठी पड़ी कच्ची बुनियाद की
बोलो चाँदनी चाँदनी जैसे घटते विश्वास की
मेरी मंज़िल रूठी पड़ी जो थी कच्ची बुनियाद की
ये तो पॉलिसी जाल-सी एकतरफ़ा भारी पड़ी
जिसका पैसा गोरा-धुला उसकी अर्थी गोदी चढ़ी
कैसे
मैं तो लाश बना, सोचा दोस्त ख़ास बना
जब गला दबा, भागा साला, पाँव दबा
देखी मौत, उड़े होश, सारे राज़ हवा
दिए दोष, काँपे होंठ, साले साँस दबा
वास्तविक माथा टेक, रब को देख
खाली जेब करते भिख
यहाँ साँप अनेक, यम के दूत हैं
रहते साथ हैं, मौका देख, बदला भेष — हाँ
नरक नरक नरक, सारे बोलो नरक
नरक नरक नरक, सारे बोलो नरक
नरक
लाश बने बैठे इंतज़ार यहाँ करते
टीवी चालू, बिकी मीडिया की ख़बरें
अबकी बार ना विकास, खुदी क़ब्रें
भागूँ बाहर, यहाँ हवा होते सपने
नरक बराबर ये बोलो
हवा का दाम तो तोलो
मारने के बाद तो रो लो
पैसों से पाप को धो लो
भाई मुझे ना डर लग रहा है
अबे डर किस बात का, सुन मेरी बात
तेरे बाप ने आज तक पैसे दिए हैं
आज 30 लाख दे रहा है
जब पैसे मिलेंगे तो तू घर चला जाइयो
किसी को कुछ नहीं पता लगेगा
हम गलती तो नहीं कर रहे

पुलिस बाहर है आई
लड़के डरने लगे हैं
चारों तरफ़ से घेरा, फ़िल्मी बातें लगे ये
एक ने गोली निकाली, दूसरा पूछे कहाँ से
दरवाज़े से वो निकला, गोली मादरचोद
जलता मुझसे तू क्यूँ है?
आजा मुझको बता दे
मरना तेरा लिखा है
उसकी किसको वजह दे?
छलनी करना है सीना
गोली पीठ पे साधे
डरता इतना तू क्यूँ है
जल के मुझको जला दे

WRITERS

Vishwajeet Singh

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid, Kobalt Music Publishing Ltd.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other