LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Azaadi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
आँसू छुपाए पलकें हैं नम
डरता हूँ ख़ुद से मैं तेरे बिना
तुझ बिन कैसे जीना, कैसे जीना
तेरे बिन कैसे जीना
अब तो मैं मरने लगा हूँ
यहाँ कैसे जीना
आज़ादी बिन ये सीखा, ये सीखा
अब थोड़ा चलना है यहाँ सीखा
अब तो मैं लड़ने लगा हूँ
यहाँ कैसे जीना, ये है है

थोड़े दिन पहले स्टोरी डाली (स्टोरी डाली), मुझे पड़ी गाली
कहते नेता जी की सुनता नहीं
नेता मुँह खोले, टपके बेईमानी
वो नेतागिरी करे, वो अपनी बात का नहीं, आँख कानी
धुंधला है दिखता रास्ता भी
तुम अपना सोचो, वो अपने बाप का नहीं
खड़े हो के जलाए, बात राज़ की नहीं
अब मीडिया भी साब का है, आप का नहीं, आप का नहीं
डरता नहीं मैं किसी के बाप से
मरके भी बोलूँ जलती लाश से
पुतले जला दो मेरे
मैं खड़ा बरसात में
वो आज़ादी वाली आस में
जीऊँ कैसे मैं तेरे बिना
डरता हूँ मैं खुद से ही
कि ले लूँ न मैं अपनी जान हाँ यहाँ
चाशनी तू थी ज़हर की
मैं ये समझा नहीं
ख़ाब लग चुके
न जाने तुझको क्यों जगह दी
प्यास इस कदर जो थी लगी
थी इस ज़हर की
पीता मैं ये गया
ज़िंदगी से मानो हट चुका था मेरा काबू
नशीली थी निगाहें
चल चुका था तेरा जादू
क़ैद पिंजरे में जानकर भी
फिर भी ढूँढूँ तेरे दिल का पता
तू आसपास होती
तब तो मेरा दम घुटा
आज़ाद चील हूँ मैं
आसमां मेरा जहाँ
इस फ़रेब को मैं नाम देता प्यार का
तेरी हसरतों से वाकिफ हूँ मैं दिलरुबा
है जाम हाथ में ख़याल तेरा आए ना
गुम नशे में ताकि याद तेरी आए न
कैसी ये घड़ी जो वक़्त ही बताए ना
समा ये बीत जाता
तुझको ये भुलाए ना

आँसू छुपाए पलकें हैं नम
डरता हूँ ख़ुद से मैं तेरे बिना
आज़ादी बिन कैसे जीना, कैसे जीना
आज़ादी बिन कैसे जीना
अब तो मैं मरने लगा हूँ
यहाँ कैसे जीना, ये यै यै यै

WRITERS

Niladri Chattopadhyay, Vishwajeet Singh

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid, Kobalt Music Publishing Ltd.

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other