कभी मैं कहता ख़ुद को बस अब
छोड़ के सब चले जा तू भी दफ़्तर
वरना हालात हो जाएँगे बदतर
मैं सब करना चाहता पर बचा नहीं है वक़्त अब
मौके काफ़ी मिले पर अब करना ख़ुद के दम पर
तोहफ़े दे के वो चाहते के बनूँ मैं उनका नौकर
इन्हें पता नहीं खाई मैंने कितनी है ठोकर
माँ अस्पताल में सोकर, दवाई के नहीं है पैसे
क्या बेचूँ मैं भी ड्रग्स अब मेरे दोस्तों के जैसे
करना उन्हें भी नहीं है पर उनकी भी है मजबूरी
सबका मन यही कहता है करनी नहीं मज़दूरी
यहाँ पर हर एक बंदे का सपना बंद है किसी में
लड़ने का सबको शौक़ पर क्या अपनापन है किसी में
नफ़रत के आगे बहुत कुछ है दफ़ना कर देख खुशी से
आत्मसम्मान को खोके ना माँगी किसी से भीख है
आँखों में मेरे आँसू और हाथों में मेरे वीड है
बातों में मेरे सीख है, आ के मुझसे तू सीख ले
बाप को मुझसे आशाएँ, कहता अलग ये लीग से
रैपर लगे हैं रेस में, मुझे ना जोड़ो लिस्ट में
मुझे पता क्या होती है भूख, क्या होती है मिस्टेक
ख़ुद पे रखूँ यक़ीन, ना बनूँ फ़क़ीर
तुझसे ही मुझे है चिढ़, तो बोलूँ ना भीड़ में
देना चाहते मुझे डील, मैं जोड़ूँ अब हाथ
ये मेरी है ज़िंदगी, मेरा ये गीत नहीं
लाला, यू गॉट्टा बिलीव मी, हाँ
पैसों के पीछे तू हो चुका पागल
अब तेरे पास बचा है दिल नहीं
तेरा क्या मक़सद मुझे तो लगे वो ठीक नहीं
तू भी तो देख अभी कितना है पानी में
देगा तू बीट तो कहूँगा झूठ नहीं
सोया ना कितने दिनों से मैं
लेकिन ये ड्रीम मुझे ना सोने देता
मैं तो सारी चीज़ों पे हूँ कीन
कैसे हम खींचे इसे नीचे भी
छोड़ी ना मैंने कोई कसर है
क़लम की क़दर है, नसों में इंक
हक़ का मैं माँगूँ तो बोले ये मीन