भूल ना जाना मुझे, तुम भी औरों की तरह,
दोहरा देना लफ़्ज़ मेरे, बेवफ़ा साँसों की तरह,
बो'द इतना बीच अपने कि ना मिल पाए ना,
दे सुनाई ये सदा, मिटती उम्मीदों की तरह,
तेरे घर में, ना ही आँगन में, दे मुझ को जगह,
दिल में दे दो गज़ ज़मीं, इन मज़ारों की तरह,
वो ख़फ़ा है मुझ से, हाथों की लकीरों की तरह,
उस ने ठुकराया क्यूँ, मुझ को, ख़ुदाओं की तरह,