LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Commentary And Teri Duniya Se Hoke Majboor Chala

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
अच्छा खैर बहनो और भाईओ आज जररीरात से ज्यादा ही बोले चले जा रहा हु ना
इसलिए अब मैं चुप रह क्र आपको सुनाने वाला हु मशहूर पिता के मशहूर बेटे की आवाज
मर्ग पहले सुनिए छाय से उबरा हुआ वो गीत
जिसकी फिल्म में वो बाप बेटे दोनों नजर ए थे

तेरी दुनिया से हो के मजबूर चला
मैं बहुत दूर, बहुत दूर, बहुत दूर चला
तेरी दुनिया से हो के मजबूर चला
मैं बहुत दूर, बहुत दूर, बहुत दूर चला तेरी दुनिया से

इस क़दर दूर के फिर लौट के भी आ न सकूँ
ऐसी मंज़िल कि जहाँ खुद को भी मैं पा न सकूँ
और मजबूरी है क्या,और मजबूरी है क्या
इतना भी बत न सकूँ
तेरी दुनिया से हो के मजबूर चला
मैं बहुत दूर, बहुत दूर, बहुत दूर चला
तेरी दुनिया से

आँख भर आयी अगर, अश्क़ों को मैं पी लूँगा
आह निकली जो कभी, होंठों को मैं सी लूँगा
तुझसे वादा है किया,तुझसे वादा है किया
इस लिये मैं जी लूँगा
तेरी दुनिया से हो के मजबूर चला
मैं बहुत दूर, बहुत दूर, बहुत दूर चला
तेरी दुनिया से

खुश रहे तू है जहां ले जा दुआएं मेरी
तेरी राहों से जुदा हो गयी राहें मेरी
कुछ नहीं साथ मेरे ,कुछ नहीं साथ मेरे
बस हैं खताएं मेरी
तेरी दुनिया से हो के मजबूर चला
मैं बहुत दूर, बहुत दूर, बहुत दूर चला
तेरी दुनिया से

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राजेंद्र भाटिया की फिल्म 'पवित्र पापी' का गीत था ये,
जिसमें एक साथ काम कर रहे थे बलराज सहनी और उनके बेटे अजय सहनी
अपने जीवन के एक मोड़ के बारे में अजय सहनी ने मुझसे क्या बताया था, जरा ये सुनिए तो गौर से

'अजीबो-गरीब कहानी'… जमीं सहब
वो हुआ कि मैं ज़रा सिनेमेटोग्राफी करने वाला था,
एक फिल्म थी 'पवित्र पापी', तो उसका मैंने स्क्रिप्ट लिखा
और मुझे बुलाया गया वहां से बलराज सहब ने मुझसे कहा
'बेटा, तुम आओ और 'पवित्र पापी' निर्देशन करो
लेकिन जब मैं वहां से लौटा, रुश था वहां, तो यहां मेरी कुछ आदत नहीं थी
बुरा लगता था मुझे बलराज सहनी से पैसे मांगना
और स्थिति का आलम था उस ज़माने में
फिर मुझसे आसिमदान सहब ने मुझे एक छोटा सा रोल दिया
मुझे अपनी फिल्म 'अनोखी रात' में हां, 10000 रुपए उन्होंने मुझे ऑफर किए।
तो मैंने कहा, 'ठीक है, पॉकिट मनी।' एक साल ऐसे ही चलता गया
फिर मैंने वैसे ही, यों ही मतलब। स्क्रिप्ट तोड़कर उस फिल्म 'अनोखी रात' में काम किया
लेकिन मेरा इरादा था निर्देशन करने का
लेकिन क्यों कि 'अनोखी रात' में लोगों ने मेरा काम पसंद किया
तो 'पवित्र पापी' के प्रोड्यूसर राजेंद्र भाटिया साहब ने मुझसे कहा,
'बेटा, इस पिक्चर की निर्देशन की जगह अब तुम इसमें हीरो का काम करो।' और मैंने वही किया
अच्छा, इस हंसीन नोजवान अजय सहनी ने अपना नाम बदलकर प्रिक्शित सहनी कब रखा
और क्यों रखा, ये मैं उनसे ज़रूर पूछूंगा। और कभी न कभी आपको भी बताऊंगा, किसी अगले प्रोग्राम में
अब प्रोग्राम नहीं, मतलब वॉल्यूम में
अभी तो जाइए, 'गीतमाला' की छांव में सम्हे हुए एक और बड़े ही खूबसूरत गीत के करीब

WRITERS

PREM DHAWAN

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

From This Artist