LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Jai Bhole Bhandari

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तू भोला भंडारी शंभू है
अगणित तेरी माया
ये जग अज्ञानी पागल है
जो तुझको समझ न पाया
तू भोला भंडारी शंभू है
अगणित तेरी माया
ये जग अज्ञानी पागल है
जो तुझको समझ न पाया
शंभू शंभू नाम पुकारे
तेरे दास खड़े हैं द्वारे
दे दो नाथ सहारा कर दो आसान
मुश्किल सारी
जय नीलकंठ जय आदिदेव
जय महारुद्र त्रिपुरारी
जय उमापति जय महाकाल
जय भोले भंडारी
जय नीलकंठ जय आदिदेव
जय महारुद्र त्रिपुरारी
जय उमापति जय महाकाल
जय भोले भंडारी

कितनी भी माया ले समेट तू
कुछ भी साथ न जाएगा (शंभू)
कितनी भी माया ले समेट तू
कुछ भी साथ न जाएगा
गर कर्म तेरे जो अच्छे हैं
तो ही तू शिव को पाएगा
तू करके ये पाखंड रे मानव
किसको मूर्ख बनाए
जो खुद माया से परे खड़ा
उसको माया दिखलाए
शिव की मरज़ी से जग चलता
उसके बिना न पत्ता हिलता
फिर भी बांटता प्रेम सभी में
उसको दुनिया प्यारी
जय नीलकंठ जय आदिदेव
जय महरुद्र त्रिपुरारी
जय उमापति जय महाकाल
जय भोले भंडारी
जय नीलकंठ जय आदिदेव
जय महरुद्र त्रिपुरारी
जय उमापति जय महाकाल
जय भोले भंडारी

कण-कण मेरे देखो बसते हैं, भोले शंभू जपते हैं तुझे सब नर-नारी
सारे जग का ही तू ख्याल रखे, मेरा भोला भंडारी
कण-कण मेरे देखो बसते हैं, भोले शंभू जपते हैं तुझे सब नर-नारी
सारे जग का ही तू ख्याल रखे, मेरा भोला भंडारी

वो आँख मूंद कर बैठा है
पर उसको सब कुछ दिखता है (शंभू)
वो आँख मूंद कर बैठा है
पर उसको सब कुछ दिखता है
तेरे अच्छे बुरे सभी कर्मों का
वो हिसाब भी रखता है
मन मैला रखता पाप करे
तू इतना भी ना जाने
बस गंगा स्नान करे से तेरे
पाप नहीं धुल जाने

शिव का नाम जपे बिन तेरा
कैसे होगा दूर अंधेरा
शिव के नाम से ही कट जाएँगे
सब संकट भारी

जय नीलकंठ जय आदिदेव
जय महारुद्र त्रिपुरारी
जय उमापति जय महाकाल
जय भोले भंडारी
जय नीलकंठ जय आदिदेव
जय महारुद्र त्रिपुरारी
जय उमापति जय महाकाल
जय भोले भंडारी

कण-कण मेरे देखो बसते हैं, भोले शंभू जपते हैं तुझे सब नर-नारी
सारे जग का ही तू ख्याल रखे, मेरा भोला भंडारी
कण-कण मेरे देखो बसते हैं, भोले शंभू जपते हैं तुझे सब नर-नारी
सारे जग का ही तू ख्याल रखे, मेरा भोला भंडारी

WRITERS

Branal Rajeev

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Broma 16

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other