LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Tera Vade Pe Vada Hota Gaya

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
तेरा वादे पे वादा होता गया
तेरा वादे पे वादा होता गया
दिल बेताब ज़्यादा होता गया
जीने की मोहलत घटती गई
मरने का तकाज़ा होता गया
तेरा वादे पे वादा होता गया

रुक जाए किसी के रोके से
ये उल्फ़त का दस्तूर नहीं
आ जाए तेरी मर्ज़ी के बिना
तेरे दर पे मुझे मंज़ूर नहीं
तुम जितने बचे उतना ही कर
मिलने का इरादा होता गया
तेरा वादे पे वादा होता गया
दिल बेताब ज़्यादा होता गया
जीने की मोहलत घटती गई
मरने का तकाज़ा होता गया
तेरा वादे पे वादा होता गया

क़सम खाई है क़िस्मत ने हमें मिलने नहीं देगी
हमारे दिल की ये हसरत निकलने भी नहीं देगी
मगर ये प्यार तो ललकार के डर से नहीं रुकता
शहंशाहों की हस्ती क्या
ख़ुदा से भी नहीं झुकता
शहंशाहों की हस्ती क्या
ख़ुदा से भी नहीं झुकता
ठुकरा के जहाँ मेरा दिल तो
तुझे पाने पे आमादा होता गया
तेरा वादे पे वादा होता गया

WRITERS

Shamji-Ghanshaamji, Jani Kulwant

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other