LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Chitthiyaan

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
चिट्ठियों में असर नहीं
तेरी कोई ख़बर नहीं
जो खो दिए तेरे लिए
उन लम्हों का ज़िक्र नहीं
क़िस्मत में था ना तेरा साथ
खोकर तुम्हें ना पा सके
क्यों तूने यूँ भुला दिया
क्यों ना तुम्हें हम भुला सके

इश्क़ की किताब के
बस दो ही सबक़ याद हुए
कुछ तुम जैसे आबाद हो
कुछ हम जैसे बर्बाद हुए

जो इश्क़ था वो अब नहीं
फिर भी मैं ढूँढती तुझे यहीं कहीं
कुछ अनकही क़िस्सों में भी
सुनती हूँ ज़िक्र मैं तेरा कभी कभी
कुछ पल का ही माँगा था साथ
तुम ना मगर आ सके
क्यों तूने यूँ भुला दिया
क्यों ना तुम्हें हम भुला सके
चिट्ठियों में असर नहीं
तेरी कोई ख़बर नहीं

दर्द आँखों से छलक ही जाता है
दर्द आँखों से छलक ही जाता है
ज़ुबान पे जब भी मेरी
नाम उसका आता है
नाम उसका आता है
नाम उसका आता है

अब भी मेरी आँखों में है
टूटे टूटे ख़्वाबों की एक कड़ी
बस एक नज़र देखो मुझे
मैं कैसे लम्हा लम्हा
ख़ुद से हूँ लड़ी
कुछ पल का ही माँगा था साथ
तुम ना मगर आ सके
क्यों तूने यूँ भुला दिया
क्यों ना तुम्हें हम भुला सके
चिट्ठियों में असर नहीं
तेरी कोई ख़बर नहीं
जो खो दिए तेरे लिए
उन लम्हों का ज़िक्र नहीं
क़िस्मत में था ना तेरा साथ
खोकर तुम्हें ना पा सके
क्यों तूने यूँ भुला दिया
क्यों ना तुम्हें हम भुला सके

ओ ओ ओ ओ, हो हो

WRITERS

Pradeep Yash, Sanjay Phillip

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, DroomMusic Pvt. Ltd, Royalty Network

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other