हम्म ओ ला ला ला ला ला ला ला ला ला
तू वाकिफ नहीं मेरी दीवानगी से
तू वाकिफ नहीं मेरी दीवानगी से
अगर जिद पे आऊं खुदा ढूंढ लूंगा
हां मोहब्बत का अपने सिला ढूंढ लूंगा
ओ जानम तेरे दिल में अपनी जगह ढूंढ लूंगा ओ जानम
तू वाकिफ नहीं मेरी दीवानगी से
अगर जिद पे आऊं खुदा ढूंढ लूंगा
मोहब्बत का अपना सिला ढूंढ लूंगी ओ जानम
हो तेरे दिल में अपनी जगह ढूंढ लूंगी ओ जानम
तू वाकिफ नहीं मेरी दीवानगी से
अगर जिद पे आऊं खुदा ढूंढ लूंगी
भुला दूं तुझे मेरे बस में नहीं है
मेरे पास सब कुछ है तेरी कमी है
बड़ा कर्ज है तेरी चाहत का दिल पे
तुझे मैं बताऊंगी कभी तुझसे मिलके
लबों पे जो आए खुदा तक जो जाए
ऐ दिलबर मैं ऐसी दुआ ढूंढ लूंगा
मोहब्बत का अपना सिला ढूंढ लूंगी ओ जानम
ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला ला
तुझे जब ये मेरी नजर चूमती है
मचलता है दिल मेरा रूह झूमती है
बता दे मुझे तुझसे मैं पूछती हूं
मोहब्बत को तेरी मैं क्यों पूजती हूं
तेरा प्यार पाने की तेरे पास आने की
मैं कोई ना कोई वजह ढूंढ लूंगी
हां मोहब्बत का अपने सिला ढूंढ लूंगा ओ जानम
तेरे दिल में अपनी जगह ढूंढ लूंगा ओ जानम
तू वाकिफ नहीं मेरी दीवानगी से
अगर जिद पे आऊं खुदा ढूंढ लूंगा