प्यार का नाम मैंने सुना था मगर
प्यार क्या है ये मुझको नहीं थी खबर
प्यार का नाम मैंने सुना था मगर
प्यार क्या है ये मुझको नहीं थी खबर
मैं तो उलझा रहा उलझनों की तरह
दोस्तों में राहा दुश्मनों की तरह
मगर ए हसीं जबसे देखा मैंने तुझको मुझको दोस्ती आ गयी
मगर ए हसीं जबसे देखा मैंने तुझको मुझको शायरी आ गयी
सोचता हूँ अगर मैं दुआ मांगता
हाथ अपने उठा कर मैं क्या मांगता
सोचता हूँ अगर मैं दुआ मांगता
हाथ अपने उठा कर मैं क्या मांगता
जबसे तुझसे मोहब्बत मैं करने लगा
तबसे जैसे इबादत मैं करने लगा
मगर ए हसीं जबसे देखा मैंने तुझको मुझको बंदगी आ गयी
मगर ए हसीं जबसे देखा मैंने तुझको मुझको शायरी आ गयी