जो बातें की आँखों ने वो बेहतर थी बातों से
वो कहकर सीधा दिल से हाँ बेहतर वो बातें थी
और सच्ची सौगातें थी हाँ सच्ची वो रातें थी
बस झूठे वो सपने थे हाँ खुद से ही बातें की
तेरी आँखों की वो बातें मुझे
तेरे होंठों पे वो सांसें मुझे
तेरी आँखों की वो बातें मुझे
तेरे होंठों पे वो सांसें मुझे
मेरे दिल ने ना जो बोली कभी सारी पता है बातें तुझे
जो बातें की आँखों ने वो बेहतर थी बातों से
वो कहकर सीधा दिल से हाँ बेहतर वो बातें थी
सच्ची वो रातें थी सच्ची सौगातें थी
और झूठे वो सपने थे बस खुद से ही बातें की
ढूँढा बहुत वो प्यार जो तुझको दिया ना तुझसे मिला
जितना दिया आधा भी ना तूने किया किसी और को
मुझे छोड़कर दिल तोड़कर मुझे तू दिखे हर मोड़ पर
अब चाँद भी आधा लगे झूठा लगे तेरी तरह
तेरी आँखों की वो बातें मुझे तेरे होंठों पे वो सांसें मुझे
मेरे दिल ने ना जो बोली कभी सारी पता
जागे सभी ये रातें मुझे सपने सभी समेटे हुए
एक बार ही फिर से मिल तो मुझे लौटा दे वो पुराना समय
मुझे भी पता तू चाहती मुझे मैं पागल नहीं मुझे सब दिखे
तेरी आँखों की वो बातें मुझे तेरे होंठों पे
फिर मैं गिरा आसमान से कुछ अलग लगा तापमान में
कुछ लोग थे हैरान से आँखों के आगे कई नाम थे
निकला वहाँ से ये ठान के ढूँढूंगा कोई आराम से
जो खास हो मेरे साथ हो हर मुश्किलों में मेरे पास हो
वो कशिश भी हो दिल साफ हो मेरा यार बस कुछ खास हो
ये जीना हकीकत नहीं हो मरना जरूरत नहीं
ये प्यार हकीकत नहीं हो नफरत जरूरत नहीं