क्या हसीन समा था वो तब की बात है
ये मुझे लगा कि ये मेरा ही ख्वाब है
तूने मेरे हाथों को जो छुआ था
बातें तेरी तूने की थी बयां
मैं आँखों में तेरी डूबा हुआ था
सारी फिकर मेरी थी तब धुआं
मैं बावरा सा होने लगा हूँ
ना होश अब तो चाहूं ज़रा भी
तेरे नशे में मैं जो खो गया
खामोश होठों से उलझी सी आँखों से
बोले बिना कुछ भी ये इश्क़ तुमसे ही
उलझी रहूं ख्वाबों में यूं ही
तेरी नज़र से ये ऐसे जुड़ी
मिल ही गए हम-तुम जैसे किनारे
ये उम्र है बाकी तेरे सहारे
मैं बावरी सी होने लगी हूँ
ना होश अब तो चाहूं ज़रा भी
तेरे नशे में मैं जो खो गई
मैं बावरा सा होने लगा हूँ
ना होश अब तो चाहूं ज़रा भी
तेरे नशे में मैं जो खो गया