LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Sheesh Gang Ardhang Parvati

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हर हर हर महादेव

शीश गंग अर्धंग पार्वती
सदा विराजत कैलासी
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं
गुण भगतन शिव की दासी
शीश गंग अर्धंग पार्वती
सदा विराजत कैलासी
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं
गुण भगतन शिव की दासी

शीतल मन्द सुगन्ध पवन
जह बैठे हैं शिव अविनाशी
करत गान-गन्धर्व सप्त स्वर
राग रागिनी अति गासी
करत गान-गन्धर्व सप्त स्वर
राग रागिनी अति गासी
यक्ष रक्ष भैरव जहाँ डोलत
बोलत हैं वनके वासी
कोयल शब्द सुनावत सुंदर
भंवर करत है गुंजासी
कोयल शब्द सुनावत सुंदर
भंवर करत है गुंजासी

कल्पद्रुम और पारिजात तरु लाग रहे हैं लक्षासी
कामधेनु कोटीक जहां डोलत करत फिरत की वर्षाशी
कामधेनु कोटीक जहां डोलत करत फिरत की वर्षाशी
सूर्यकांत सम पर्वत शोभित चंद्रकांत भव के वासी
चहो तो ऋतु नित फलत रहत है पुष्प चढ़त है वर्षासी
चहो तो ऋतु नित फलत रहत है पुष्प चढ़त है वर्षासी

देवमुनि जनकी भीड़ पड़तहैं निगम रहत जो नितगासी
ब्रह्मा विष्णु हर को ध्यान धरत है, कछु शिव हमको फरमाशी
ब्रह्मा विष्णु हर को ध्यान धरत है, कछु शिव हमको फरमाशी
रिद्धि सिद्धि के दाता शंकर सदा आनंदित सुख राशि
इनको सुमिरन सेवा करता टूट जाए यम की फांसी
इनको सुमिरन सेवा करता टूट जाए यम की फांसी

त्रिशूलधर जी को नाम निरंतर मन लगायकर जो गासी
दूर होय विपदा सब तन की जन्म जन्म शिवपद पासी
दूर होय विपदा सब तन की जन्म जन्म शिवपद पासी
कैलाशी काशी के वासी अविनाशी मेरी सुध लीजो
सेवक जान सदाचरणन को अपनों जान कृपा कीजो
सेवक जान सदाचरणन को अपनों जान कृपा कीजो

आप तो प्रभुजी सदा सयाने भोले अवगुण मेरा सब ढकीयो
सब अपराध क्षमा कर शंकर किंकर की विनती सुनियो
सब अपराध क्षमा कर शंकर किंकर की विनती सुनियो
अभय दान दीजो प्रभु मोहे सकल सृष्टि के हितकारी
भोलेनाथ बाबा भक्त निरंजन भव भंजन भव शिव कारी
भोलेनाथ बाबा भक्त निरंजन भव भंजन भव शिव कारी

काल हरो हर दुःख हरो हर कष्ट हरो दारिद्र्य हरो
नमामि शंकर भजामि भोले बाबा हर हर शंकर तव शरणम्
हर हर शंकर तव शरणम्
हर हर शंकर तव शरणम्
हर हर शंकर तव शरणम्
हर हर शंकर तव शरणम् (हर हर महादेव)
हर हर शंकर तव शरणम्
हर हर शंकर तव शरणम् (हर हर महादेव)
हर हर शंकर तव शरणम् (महादेव महादेव)
हर हर शंकर तव शरणम् (महादेव)

WRITERS

Traditional

PUBLISHERS

Lyrics © Royalty Network, Shemaroo Entertainment Limited

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other