चरणों के पास अपने रहने दो मैया मुझको
चरणों के पास अपने रहने दो मैया मुझको
जीवन गुजार दूंगा सेवा में मां तुम्हारे
दुनिया की मोह माया घेरे हैं मुझको आकर
दुनिया की मोह माया घेरे हैं मुझको आकर
इस दुख से शेरोवाली तू ही मुझे उबारे
एक आस कर दो पूरी शर्मा की मेरी मैया
एक आस कर दो पूरी शर्मा की मेरी मैया
लक्खा तड़प रहा है दर्शन बिना तुम्हारे